स्मार्ट सिटी के पाम सिटी,कारगी रोड़ पर बना,नया कूड़ा डम्पिंग जोन……

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- नगर-निगम देहरादून के वार्ड संख्या 73 विद्या विहार, कारगी रोड़ के पाश  काॅलोनी “पाम सिटी”के मुख्य द्वार के पास विगत 1-2 ,साल से घरों का कूड़ा कचडा डम्प होता जा रहा है।इससे पूर्व यहाँ पर कूड़ेदान रखे होते थे,जो प्रशासन ने हटा दिये हैं  लेकिन  कूड़ा न हटाया जा सका। यहाँ पर पहले वाली दिनचर्या चलती आ रही है,कि कूड़ा यहीं पर डालना है। स्थानीय लोग कूड़ा वाहन में न डालकर चलते,फिरते,घूमते, टहलते या दो पहिया वाहन, निजी कार आदि से कूड़ा यहीं पर डालते हैं।

 

यहाँ पर कूड़ा हर मौसम में मिलता है। लगभग चार पांच दिन बाद उठता है फिर डालते रहते हैं। पाम सिटी एक शिक्षित वर्ग की पाश कॉलोनी  है।यहाँ  पर बडे बड़े उच्च अधिकारी, न्यायाधीश, वी आई पी आदि की आवासीय कॉलोनी है।यहाँ पर लोग नाक,मुंह में कपड़ा, चुन्नी, रुमाल आदि लपेट कर चलते हैं। वाहन भी एक साथ दो नहीं गुजर सकते हैं। कभी कभार जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।दुर्घटना का भी संशय बना रहता है।

 

ये कूड़ा लगभग 100 मीटर लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ रहता है।आजकल बरसात के मौसम में या बरसाती नाला बहने पर पूरा कचरे कबाड़ का रस-कस 300 मीटर तक बहता है।जिससे भारी  बदबू, दुर्गन्ध व सड़ान्ध  आती  है।शेष बची खुची कसर सूअर,कुत्ते पूरी करते हैं। इसमें कूड़ा कबाड़ बीनने वाले भी कम दोषी नहीं  है। क्या स्मार्ट सिटी प्रशासन इस जगह  पर कूड़ा डालना, फेंकना प्रतिबन्धित करेगा?,या आम जनमानस ऐसे ही इस दुर्गन्ध से गुजरता रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *