हल्द्वानी- पेयजल संकट पर जल संस्थान के ईई को घेरा…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहर में पानी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को जल संस्थान कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड 37, हरिपुरगांगु, लीसा फैक्टरी क्षेत्र में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में ईई का घेराव किया। पार्षद प्रत्याशी मन्नू गोस्वामी ने हरिपुरगांगु, लीसा फैक्टरी, कालिका मंदिर कॉलोनी में अलग से पेयजल लाइन डालने की मांग की।

 

प्रदर्शन के बाद स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली को ज्ञापन सौंपा। इस पर ईई ने उन्हें चार सितंबर तक स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। वहां मंजू जोशी, दिनेश चंद्र टम्टा, एसएल टम्टा, राहुल गुप्ता आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *