उड़ान यूथ क्लब की दिग्विजय दिवस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 979 लोगों ने किया प्रतिभाग……

ख़बर शेयर करें -

बागपत- स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में दिग्विजय दिवस मनाया गया जिसमें उड़ान यूथ क्लब ट्यौढी द्वारा ऑनलाइन जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 979 लोगों ने प्रतिभाग कर स्वामी विवेकानंद की विश्वविजयी यात्रा और उनके अद्वितीय योगदान के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रश्नोत्तरी में 543 प्रतिभागियों ने पूर्ण अंक प्राप्त कर डिजिटल प्रमाण पत्र अर्जित किया।

 

विशेष रूप से 18-24 आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता अत्यधिक रही। उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

 

इस क्विज प्रतियोगिता में केंद्र सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफार्म और पर्यटन मंत्रालय के ‘उत्सव पोर्टल’ के माध्यम से भी युवाओं ने हिस्सा लिया। भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण दिवसों पर जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *