गदरपुर – (शादाब हुसैन ) भारत विकास परिषद संस्था समाजहित के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद ने सेवा पखवाड़ा दिवस के तहत सरस्वती शिशु मन्दिर, लँगडभोज, गदरपुर में छात्रों के बैठने की व्यवस्था हेतु 16 बैंच वितरित किए।इस दौरान भारत भूषण चुघ ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत 16 बैंच विद्यालय को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी भारत विकास परिषद समाजहित में सेवा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यवस्थापक वीरेन्द्र सिंह, सह व्यवस्थापक जितेन्द्र सिरोही, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह फोगाट, अध्यक्ष विशन सिंह, राजकुमार बिन्दल, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुमन अवस्थी, बवली, एडवोकेट आरपी सिंह, किशन सिंह, अमित गम्भीर, संजय ठुकराल, सोनू अनेजा, सुभाष, राजेश बजाज आदि उपस्थित थे
Related Posts
हल्द्वानी के वनभूलपुरा मे एक महिला की गला रेत कर हत्या।…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी) हल्द्वानी के बनभूलपुरा मे छोटे रोड पर चैनल गैट के पास एक महिला का गला…
वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में अवैध चाकू लेकर घूम रहे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में अवैध चाकू लेकर घूम रहे अपराधिक प्रवृत्ति के युवक…
ब्रेकिंग- शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के काफिले को रोक कर किया हंगामा
ख़बर शेयर करें – लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआं के हल्दुचौड में एक कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद पांडे के…
