देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट अपनी बाइक संख्या -बीआर 05एवाई-2617 से लगभग 10:45 बजे हल्द्वानी से अपने घर गोरापड़ाव आ रहे थे कि तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया।

 

जिससे युवक का सिर व हाथ पूरी तरह कुचल गया, जबकि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। मंडी चौकी प्रभारी श्री राणा ने बताया कि युवक सुनार का काम करता है, और अभी-अभी उसने गोरापड़ाव गौला गेट के समीप ही दुकान खोली थी। घटना के बाद सड़क में लोगों का जमवाड़ा लग गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और मृतक को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात वाहन का पता लगाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *