
हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को गेट में मौजूद टीम ने महाविद्यालय में प्रवेश कर रहे पूर्व छात्र नेताओं को अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान बिना आईडी कार्ड पहुंचे 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया।
महाविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बाद छात्र हुड़दंग करते नजर नहीं आए। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी का कहना है कि चुनाव संपन्न होने तक महाविद्यालय में सख्ती रहेगी।
