टीवीएस लुकास डेल्फी में लगाई गई कोरोना वैक्सीन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) टीवीएस लुका डेल्फी में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं | जब उत्तराखंड खबरनामा की टीम टीवीएस लुकास डेल्फी में पहुंची तो वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से पालन किया जा रहा था और बैठने की व्यवस्था भी पूरी तरीके से सही पाई गई | वहां पर पुरुष की लाइन अलग और महिलाओं के लिए अलग से केविन की व्यवस्था की गई जब हमने टीवीएस लुकास  डेल्फी के एचआर मैनेजर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की हमारे यहां पूरे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है | बैठने की पूरी तरीके से व्यवस्था है आने वाले हर व्यक्ति को पानी की बोतल उपलब्ध  कराई जा रही  हैं महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था है और वैक्सीनेशन लगाने के लिए भी महिलाओं को महिला फार्मासिस्ट की व्यवस्था की गई है | कंपनी ने अपने स्तर से इन फार्मासिस्ट को रेगुलर अपनी कंपनी में रखा है कि जब भी हमें वैक्सीन मिलेगी हम लगाएंगे और कंपनी सिर्फ अपने ही वर्कर को ना लगाकर बाहरी लोगों को भी पूरी तरीके से यह सुविधा उपलब्ध करा रही है | क्योंकि कंपनी के एचआर मैनेजर का यह कहना है के हमारे देश कि हर परेशानी हमारे देश के हर नागरिक की परेशानी है और ऐसी महामारी मैं कंपनी हर तरीके से अपने देश और शासन प्रशासन को सहयोग करने में पूरा योगदान कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *