लालकुआं -(नंदन राम आर्य) आम आदमी पार्टी के मुखियमंत्री अरविंद केजरीवाल का देहरादून दौरे के बाद पूरे ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अब तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा उत्तराखंड में सरकार आने पर बिलो को मुफ्त करने की घोषणा पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि सभी चीजों को मुफ्त कर देना समस्या का हल नहीं है। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में 2022 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सभी पार्टियां अपने अपने दमखम को दिखाने के लिए तैयार होती जा रही हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का देहरादून दौरा होने पर सभी पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र पाल ने कहा कि हमारी सरकार में पूरे ही प्रदेश का विकास किया गया वहीं अगर बात करें कुमाऊं क्षेत्र की तो हमारी सरकार द्वारा ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, चिड़ियाघर, आईएसबीटी की स्थापना की गई वही पूरे प्रदेश के चौतरफा विकास का कार्य हुआ। लेकिन भाजपा सरकार आने के उपरांत ना ही कोई विकास के कार्य हुए और जो पहले से चल रहे कार्य थे उनको भी बाधित कर दिया गया लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बदल दिए गए लेकिन विकास अभी भी नही हुआ डबल इंजन की सरकार प्रदेश में पूर्ण रूप से विफल हो गई। वही आप पार्टी पर वार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त का पिटारा लेकर है उत्तराखंड में आ रही है लेकिन सभी चीजों को मुफ्त कर देना समस्या का हल नहीं है। उत्तराखंड की जनता इनको साफ तोर पर नकार देगी।
Related Posts
बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चरस तस्कर गिरफ्तार, 199.15 ग्राम चरस बरामद…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – नैनीताल जिले के बनभूलपुरा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की…
क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली जा रही मांग को केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली जा रही मांग को आज केंद्र सरकार ने स्वीकृति…
सरकार की आमद मरहबा, आकां की आमद मरहबा के नारों से गूंजा हल्द्वानी, भारी बारिश के बीच निकला जुलूसे मोहम्मदी….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी। इधर लगातार भारी बारिश थी और बारिश के बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा में या रसूल-या…
