हल्द्वानी- नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक थ्री लेन हुई सड़क……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को नरीमन चौराहे पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क थ्री लेन हो गई है। जल्द ही दूसरी तरफ भी एक लेन बढ़ाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग नैनीताल रोड को फोरलेन बनाने में जुटा है। इसके लिए नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक एक लेन बढ़ा दी गई है। इससे शहर आने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

 

बृहस्पतिवार को व्यस्ततम समय में भी जाम की स्थिति नहीं बनी। सड़क के फोरलेन होने के बाद नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया ने बताया कि नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक करीब 410 मीटर तक चौड़ीकरण का कार्य हो गया है। जल्द ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नरीमन चौराहे की ओर दूसरी तरफ भी चौड़ीकरण का कार्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *