हल्द्वानी- बाघ के हमले में तेंदुए की मौत……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शीतलाहाट मंदिर से सटे जंगलों में एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत बाघ के हमले में हुई है। फतेहपुर रेंजर केआर आर्य ने बताया कि रविवार को वन कर्मियों की टीम बल्यूटी बीट में गश्त कर रही थी।

 

इस दौरान करीब पांच साल के तेंदुए का शव मिला। आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। इसी कारण लग रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ है, जिसमें तेंदुए की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *