सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) कांग्रेस पार्टी की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में ठेले पर मोटरसाइकिल गैस सिलेंडर और साथ में तेल का कंटर रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली। और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही देश में अन्य चीजों पर बढ़ती महंगाई भी लोगों के जनजीवन पर असर डाल रही है। और कहा कि सरकार केवल वादे ही करती है।इसी के तहत होली चौराहा से मेन मार्केट होते हुए रोज रोज की बढ़ती महंगाई से परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरोध में एक पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान सुनीता बाजवा टम्टा मोहम्मद रफी एडवोकेट जिला अध्यक्ष कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अजीमुद्दीन नगर अध्यक्ष मंगल खान, बब्बू सागर अशोक बाल्मीकि संजय सागर पवन सागर हांजी नजाकत शाहिद हुसैन, असलम अंसारी, फैजान सैफी, इस्लाम रजा, रमेश वाल्मीकि,सभासद मोहम्मद अहमद ,गुलवेज खान, और महिला शक्ति भी साथ में रही।
Related Posts
37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इग्नू के डाक टिकट का हुआ लोकार्पण…..
ख़बर शेयर करें -19 नवंबर, 2022 को इग्नू द्वारा अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई…
चंद रुपयों के लिए कर दी युवक ने युवक की हत्या-जाने क्या है पुरा मामला….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) चंद रुपयों के लिए एक कबाड़ बिनने वाले एक युवक की हत्या कर दी…
नव वर्ष के उपलक्ष पर उदय भारत सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने किया रक्तदान…..
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- नव वर्ष के उपलक्ष पर उदय भारत सिविल सोसाइटी के तत्वाधान में ब्लड बैंक निकट मेला…
