वनस्पति विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर की पूर्व शोध छात्रा डॉ अंजली कोरंगा को प्राप्त हुआ यंग साइंटिस्ट अवार्ड सम्मान…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- वनस्पति विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर की पूर्व शोध छात्रा डॉ अंजली कोरंगा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड सम्मान प्राप्त हुआ है । डॉ अंजली को उक्त पुरस्कार 19  वी उत्तराखंड साइंस कांग्रेस में ओरल प्रेजेंटेशन हेतु प्राप्त हुआ तथा विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ,कुलपति दूं विश्वविधालय प्रॉफ सुरेखा डंगवाल तथा डायरेक्टर जनरल यू कास्ट प्रॉफ दुर्गेश पंत ने डॉ  अंजली को सम्मानित किया ।

 

डॉ अंजली वर्तमान में शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पिथौरागढ़ परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत है ।डॉ अंजलि न डीएसबी वनस्पति विभाग के प्रॉफ एस सी  सती तथा डॉक्टर कपिल खुलबे के निर्देशन मे पीएचडी कर चुकी है। डॉ अंजली ने माइकोकेमिकल कैरेक्टराइजेशन आफ  रूट  एंडोफिटिक  हाइपोमाइसिट्स वारिकोसपोरम एलोडीए विषय पर प्रेजेंटेशन दी ।उनकी सफलता पर कूटा अध्यक्ष प्रॉफ लालित तिवारी तथा सचिव डॉक्टर विजय कुमार ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *