लालकुआं– (नंदन राम आर्य) देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केन्द्र कि भाजपा सरकार का पुतला फूंका इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है इससे आमजन परेशान है। यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्दूचौड स्थित पंचायत घर में एकत्रित हुए जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुऐ जुलूस निकाला इस दौरान आशा बिष्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम होने से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम शतक पार कर चुके है जबकि बिजली, पानी और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया ।इधर बरिष्ठ महिला नेत्री संध्या डालाकोटी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए है उन्होंने जनविरोधी नीतियों की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Related Posts
ग्राम गोविंदपुर में चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम….
ख़बर शेयर करें -शातिर चोरों ने दिया लूट की घटना को अंजाम….. सितारगंज- सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में…
मेला सुरक्षा भवन के चंद कदमों की दूरी पर नागा सन्यासी ने एक साधु को बेरहमी से पीटा,, कैमरे में हुआ कैद,,पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की कर रही बात
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) आदि गुरु शंकराचार्य ने नागा संन्यासियों की फौज बनाई थी धर्म और भारत की…
धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव, कोविड-19 के नियमों का किया गया पालन
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी – (जुबैर आलम) कालाढूंगी में बहुत ही धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया | इस अवसर…
