हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एंव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाईन के पास नैनीताल बार के बेसमेन्ट से चैकिंग के दौरान पंकज जोशी (34) पुत्र हरीश चन्द्र जोशी निवासी कृष्णापुर, वार्ड नं0- 13 थाना तल्लीताल जिला नैनीताल को 27 पेटियों भिन्न-भिन्न मार्का की कुल 276 बोतलें व 68 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में FL 2 के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसमें जांच की जाएगी।
Related Posts
लम्बे समय से फरार चल रही वारंटी महिला को लालकुआं पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- पंकज भट्ट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के आदेशानुसार जनपद में मा० न्यायालय से जारी वारंटओं की…
पांच घरों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, गर्मियों की शुरुआत होते ही सामने आने लगी आग की घटना
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) पांच घरों में लगी आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा…
भाजपा का अंतिम निर्णय,,दोबारा उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री बने पुष्कर सिंह धामी।
ख़बर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है। जैसा कि कयास लगाया जा…
