एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर नैनीताल पुलिस की नशे के तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…..

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम एवम मुक्तेश्वर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियों संग की 02 तस्करों की गिरफ्तारी

 

हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने 6.5 पेटी अवैध शराब व मुक्तेश्वर पुलिस ने 01पेटी अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.01.25 को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में बागजाला राजननाथ के जरनल स्टोर के पीछे अरबाज के घर के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 297 पव्वे (231 पव्वे देशी शराब के व 66 पव्वे अंग्रेजी शराब के) कुल 6.5 पेटी अवैध शराब  बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *