उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के दृष्टिगत नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरिक्षण किया…….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट व ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डे ने मलखंभ प्रतियोगिता हेतु चयनित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरिक्षण किया। उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों एवं अतिथियों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने कहा की समय कम है इसीलिए सभी तैयारियां शीघ्रता से करें। उन्होंने पार्किंग, फायर सेफ्टी, विद्युत, पेयजल, खिलाड़ियों के लिए आवास, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।

 

उन्होंने सहायक अभियंता लोनिवि खटीमा को वेकल्पिक मार्ग के  सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को खिलाड़ियों के प्रेक्टिस हेतु जर्मन हेंगर लगाने के भी निर्देश दिए। ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डे ने जिला क्रीड़ाधिकारी को कार्यदायी संस्था, इवेंट ओर्जिनाइजर, मलखंभ कोच के साथ समन्वय करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कराने व मॉनिटर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी खटीमा रविंद्र बिष्ट, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ डी के सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, साहयक अभियंता पेयजल निर्माण खेल एस एस भंडारी, साहयक अभियंता पी पी तिवारी इवेंट मैनेजर तोशिता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *