गोपेश्वर – (जितेन्द्र कठैत) जनपद चमोली से वरिष्ठ अधिवक्ता और उर्गम वार्ड से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवान सिंह चौहान और अधिवक्ता दिलवर सिंह फर्स्वाण प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व पूर्व कर्नल अजय कोठियाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में सदस्यता ले ली है। चौहान की आप में शामिल होने की उम्मीद लंबे समय से लगाई जा रही थी, शनिवार को वे विधिवत रुप से आप में शामिल हो गए । चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि चौहान और दिलवर फर्स्वाण के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से चमोली जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जल्द ही जनपद व जनपद के सभी विधानसभाओं में कार्यकारिणी का गठन कर जनता के बीच जाएंगे।
Related Posts
अवैध शस्त्र के साथ पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर चोर……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-बीते रविवार को मो0 उमर पुत्र अशरफ खान नि0 ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर द्वारा…
दीपक बाली व पार्षद प्रत्याशियों की शानदार जीत हेतु भाजपा ने रची व्यूह रचना………
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर नगर निगम चुनाव में पुनः कमल खिलाकर भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली एवं पार्षद प्रत्याशियों…
कालाढूंगी में नए तरीके के नशे ने फैलाएं अपने पर……
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी- जहां इसमें शराब चरस इस्मेक आदि का नशा चलन में था वहीं नई युवा पीढ़ी और…
