काशीपुर- काशीपुर में पुलिस ने 3.86 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सामंत टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान रामनगर रोड स्थित एसआरएफ फैक्टरी के पीछे शांतिनगर की ओर जाने वाली रोड पर पुलिस ने मोहल्ला किला निवासी मोबिन को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस ने 3.86 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछने पर आरोपी ने खुद को नशे का आदी बताया। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
Related Posts
ठगी पीड़ित जमाकर्ता अपने धन वापसी को (बड्स एक्ट 2019) के अन्तर्गत पाने के लिए कल्पना रावत के निवास पर आहूत की गई एक बैठक…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार कोटद्वार के द्वार उत्तराखण्ड की अपने धन वापसी को (बड्स एक्ट 2019)…
दर्जनों की संख्या में आक्रोशित पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ काटा जमकर हंगामा….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर के नगर निगम परिसर में सोमवार को दर्जनों की संख्या में पार्षदों ने धरना…
ग्लेशियर टूटने की घटना कंही परमाणु विकिरण की वजह से तो नही,,सतपाल महाराज ने जताई आशंका,,विद्युत परियोजना पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना कंही परमाणु विकिरण की वजह से तो नही…
