बेतालघाट में तेंदुए और शावक का शव मिलने से वन महकमे में मचा हड़कंप…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- बेतालघाट ब्लॉक में संदिग्ध हालात में तेंदुआ और उसका शावक मृत मिला है। वन विभाग की टीम ने दोनों के शवों को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट स्थित सफेद पहाड़ी से लगे गधेरे में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को एक तेंदुए और उसका बच्चा मृत हालत में मिले। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।

 

रेंजर मनोज भगत ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों का विसरा जांच के लिए बरेली और देहरादून की लैब में भेजा जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले गैरखाल गांव के पास कोसी नदी किनारे भी छह साल के एक नर तेंदुए का शव मिला था। क्षेत्र में लगातार तेंदुए और उसके बच्चों के शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *