जनपद नोडल अधिकारी सचिव नीरज  खेरवाल रूद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम पहुंचें…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनाक 27 जनवरी को सोनिया होटल मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा एवं श्री मनीष कुमार जी ( मुख्य विकास अधिकारी) की अध्यक्षता मे  पल्स अनीमिया महा अभियान हेतु जनपद की सभी ए एन एम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी को अनीमिया की जांच करने की सही विधि की जानकारी दी गई। यह महा अभियान 3 फरवरी को होना है जिसके अन्तर्गत समस्त आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों मे स्वास्थ्य कर्यकृताअों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा इकाइयों मे निशुल्क उपचार हेतु अवगत कराया गया।

 

इस महाअभियान का मॉप अप राउंड दिनाक 4 से 10 फरवरी 2025 तक किया जाएगा जिसमे छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को यह समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी .मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच शत प्रतिशत टेस्टिंग के साथ ही खून की सही मात्रा की जांच ठीक से करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला को सीवियर एनीमिक होने पर हायर सेंटर रेफर करने व एक सप्ताह के भीतर ईलाज करने तथा फॉलो अप हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  इस महा अभियान को सफलता पूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डा.  हरेंद्र मलिक  ( ए सी एम ओ), डॉ  सुरेश अरोड़ा ( स्त्री रोग विशेषज्ञ),  डी.पी. एंम( हिमांशु मुस्यूनि), डी.डी.एम. ( चाँद मिया), पी.ओ.एम.सी.एच. ( फरहीन फ़ातिमा) , श्री जावेद  ( आर बी एस के मनेजर) श्री आमिर ( आर के एस के मनेजर)आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *