रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता ने ढोल नगाड़े और फूल बरसा कर स्वागत किया आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर कलैक्ट्रेट परिसर में 179.26 करोड़ लागत की 65 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया। जिसमें 50 करोड़ 62 लाख 64 हजार की 29 योजनाओं का लोकार्पण शुभारंभ किया और 128 करोड़ 63 लाख 44 हजार की 36 योजनाओं का शिलांयास किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करें और आपसी समन्वय बनाते हुए जनपद और प्रदेश को विकास की गति दें। उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी चार माह के अन्तर्गत सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसलिए वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लायें ताकि हम शतप्रतिशत वैक्सीनेशन वाला देश का प्रथम राज्य बन सकें। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि समस्या जिस स्तर की है, उसे उसी स्तर पर निस्तारित किया जाये, समस्या कतई लम्बित नहीं रहनी चाहिए। हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिकारी कार्यों व समस्याओं को सुलझाऐं, उलझाऐं नहीं। उन्होंने समीक्षा के दौरान एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यों में गति लायें
Related Posts
लुकास टीवीएस कंपनी के कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर दिया धरना….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) लुकास टीवीएस कर्मचारियों कर्मचारी द्वारा कर्मचारी हितों के लिए वर्ष 2016 में एक गठन…
लालकुआं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र सुभाष नगर एवं शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह…
अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत में हुआ शुरू….
ख़बर शेयर करें -1 जनवरी को शुरू हुई अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग…..…
