काशीपुर – (सुनील शर्मा) वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन निर्वाचित किए जाने के बाद काशीपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं ने कुंडा चौराहे पर एकत्रित होकर निर्वाचित चेयरमैन राम मेहरोत्रा का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता राम मेहरोत्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राम मेहरोत्रा को प्रदेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश की जितनी भी कॉपरेटिव सोसायटी, बैंकों को ट्रेनिंग देने के जो भी काम है वह पीसीयू के माध्यम से होता है। उत्तराखंड में चार साल में सहकारिता में अच्छा काम हुआ है। पूरे देश में सहकारिता को ओर ऊपर उठाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता को गुजरात और महाराष्ट्र मॉडल की तरह पूरे देश में लागू करने का काम केंद्र सरकार करेगी। विधानसभा में चुनाव को लेकर दावेदारी करने के प्रश्न में उन्होंने कहा कि वह अपनी दावेदारी पेश करेंगे लेकिन जो संगठन आदेश करेगा वही भूमिका निभाई जाएगी। प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन लि. (उत्तराखंड) के नवनिर्वाचित चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि पूरे देश में गंगाजलि का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। देवप्रयाग से मिट्टी के बर्तनों में गंगाजल भरकर थर्माकॉल में पैक किया जाएगा। इसके बाद इसे देश के 12 ज्योर्तिलिंग और पशुपतिनाथ मंदिर साथ ही सोसायटी और बैंकों के माध्यम से भी इसे लाने का प्रयास करेंगे। सभी प्रदेशों की सरकारों से बात हो चुकी है। संभवत: इसके लॉचिंग कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह का भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा। वहां पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, आकांक्षा ठाकुर कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
विभागाध्यक्ष प्रो ललित मोहन जोशी को प्रशिक्षण परिषद में भाषा शिक्षा हेतु सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविधालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ललित मोहन जोशी को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं…
किच्छा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,10 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही।
ख़बर शेयर करें -किच्छा-(एम् सलीम खान) थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इन्दरपुर मे अज्ञात बदमाशो द्वारा वादी के निमार्णाधीन तेल फैक्ट्री…
हल्द्वानी- एमबीपीजी के गुस्साए छात्रों ने कुमाऊं विवि में किया प्रदर्शन……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्नातक तृतीय वर्ष…
