अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता में सुभाष सदन तथा बोर्ड डेकोरेशन में टैगोर सदन रहा अव्वल

ख़बर शेयर करें -

लैंसडौन- वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें  विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य  रखी गई। यह विषय मुख्य रूप से मां और नवजात बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर ध्यान देता है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर सुभाष सदन की परिधि गुसाईं,

 

द्वितीय स्थान नेहरू सदन की अर्चना नेगी तथा तीसरा स्थान  शिवाजी सदन के अर्नीश तोमर ने प्राप्त किया। साथ ही बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगी में टैगोर, सुभाष व शिवाजी सदन क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल जी ने कहा कि – यह अवसर हमें यह याद दिलाती है कि स्वास्थ्य सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार है। हमें अपने जीवन में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक शांति को स्थान देना चाहिए। साथ ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *