पौड़ी- बुजुर्गों एवं असहाय लोगों का हाल-चाल पूछने के साथ किया जा रहा खाद्य सामग्री किट का वितरण दिया जा रहा सुरक्षा का भरोसा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव/मोहल्लों में निवासरत सीनियर सिटीजन, निर्धन, गरीब असहाय लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने सम्बन्धी प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस टीम व कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आस-पास गांवों में जाकर वृद्धजनों, गरीब परिवारों, असहाय लोगों से मुलाकात की गयी गई। इस दौरान उनका हाल-चाल पूछने,उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को जानने के साथ ही दैनिक उपयोग हेतु जरूरी खाद्य सामग्री किट जिसमें दाल,चावल,मसाले,तेल आदि सामान का विरतण किया गया। इस राशन सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को खाद्यपूर्ती में राहत प्रदान करना और गरीबों व असहाय लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती करना है जिससे उनके जीवनयापन के लिए कुछ सहायता हो सके व उनमें सुरक्षा की भावना भी प्रबल हो सके।
Related Posts
पुलिस ने दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार संदिग्धों और अपराधियों पर भी पुलिस रखे है नजर
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को काशीपुर पुलिस कमर कस चुकी है जहाँ गहन…
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी…
पुलिस से शिकायत वापसी नहीं लेने पर पति ने दी तलाक…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) एक शादी शुदा महिला को पुलिस से की गई शिकायत भारी पड़ गई। रिपोर्ट…
