पौड़ी पुलिस ने शराब के नशे में चल रहे 05 चालकों के वाहनों को किया सीज, चालकों के डीएल भी किये निरस्त

ओवर लोडिंग तथा ओवर स्पीड करने पर 08 चालकों  पर कोटद्वार पुलिस ने की कड़ी चालानी कार्यवाही।

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 08.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 (कोटद्वार-02, लक्ष्मणझूला-01 व यातायात कोटद्वार-02) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में ओवर स्पीड व ओवर लोडिंग करने वाले कुल 08 वाहन चालकों के विरूद्ध कोटद्वार/यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।