पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 09.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 (लक्ष्मणझूला-03, यातायात कोटद्वार-03 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही ओवर स्पीड करने वाले कुल 05 चालकों के विरूद्ध यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
डॉ. रेनूशरण ने आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार पहुंच कर लिए बुजुर्गजनों के हालचाल…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रेनूशरण ने आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार पहुंच कर लिए बुजुर्गजनों के…
डीआरएम ने लालकुआँ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार……
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने निरीक्षण यान ट्रेन से अमृत भारत स्टेशन…
हल्द्वानी गौलापार में हुआ सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री अजय भट्ट…..
ख़बर शेयर करें -गौलापार में हुआ सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ….. हल्द्वानी- हल्द्वानी की गौलापार क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा…
