पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 12.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 (लक्ष्मणझूला-05, कोटद्वार-04,यातायात कोटद्वार-02,पौड़ी-01, श्रीनगर-01 व देवप्रयाग-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही ओवर स्पीड करने वाले 04 वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज डी एस बी परिसर नैनीताल में प्रो.नीता बोरा…
केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री भट्ट व विधायक शिव अरोरा ने हरी झड़ी दिखा कर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से किया रवाना…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रुपर- वर्षो पुरानी मांग लालकुआं- अमृतसर ट्रेन जो धरातल पर् उतर गई, जिसको रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से…
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विकास योजनाओं की दी सौगात ……
ख़बर शेयर करें -चम्पावत-विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत…
