काशीपुर – (सुनील शर्मा) स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती इस बार कुछ खास अंदाज में मनाई जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, पंत पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस हेतु पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति ने नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में पिछले करीब 25 वर्षों से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति 10 सितंबर को मनाती आ रही है। कुछ वर्षों से पंत पार्क दुर्दशा का शिकार हुआ तो समिति ने स्थानीय प्रशासन से इसे सुधारे जाने की गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्ष 2017 में दिये गये एक ज्ञापन के माध्यम से मामला नगर निगम आयुक्त बंशीधर तिवारी के संज्ञान में आने पर उन्होंने समिति को न सिर्फ पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए आश्वस्त किया बल्कि खंडित हो चुकी पार्क में स्थापित पंत जी की प्रतिमा भी बदलवाए जाने का भरोसा दिलाया। वे अपने वादे पर खरे उतरे और पार्क के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव पारित करा दिया। आज पार्क का सौन्दर्यीकरण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही नई प्रतिमा भी स्थापित हो जाएगी। इस हेतु समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सह संयोजक एमएस रावत व महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने तत्कालीन नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
(कूटा) ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपकर किया प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आग्रह……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-कुमाऊँ विश्वविद्यालय,शिक्षक संघ ,नैनीताल (कूटा) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं…
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किया कोषागार का वार्षिक निरीक्षण……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यो की…
स्कूटी को छोड़ शिक्षक ने जंगल में लगी आग से बमुश्किल बचाई अपनी जान…..
ख़बर शेयर करें -लोहाघाट-(आरिश सिद्दीकी) लोहाघाट क्षेत्र के देवीदास चॉर्मेल रोड के जंगलों में भीषण आग लग गई जंगल से…
