कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना में 27 से अधिक लोगों के मारे जाने पर आतंक बाद के खिलाफ पुतला फूंक….

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना में 27 से अधिक लोगों के मारे जाने पर आतंक बाद के खिलाफ मालवीय कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में नारे बाज़ी के साथ प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक पहुंचकर पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान परस्त आतंकवाद का प्रतिरोध करती है और संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है । दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार की सुरक्षा एजेंसियां  आतंकी घटनाओं को रोकने में पूर्णतः विफल निगल साबित हो रही हैं, रोज आतंकी हमलों में बीर जवानों की शहादतें और आम नागरिकों की हत्याएं हो रही हैं।

तत्पश्चात सभी कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और स्वतंत्रता संघर्ष के दिनों ऐतिहासिक घटना ‘पेशावर काण्ड की वर्षी पर बीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 23 अप्रैल 1930 को बीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में गढ़वाल रायफल की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे बीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत कर दी, इस घटना ने स्वतंत्रता संग्राम संघर्ष को नई गति मिली।

इन कार्यक्रमों में कोटद्वार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश चंद्र ख़तवाल, प्रवेश रावत , गोपाल सिंह गुसाईं, मनोज बिष्ट,चंद्रमोहन सिंह रावत, मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प सं. प्र,) दलीप सिंह रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, शीला भारती, विमलेश नेगी, लक्ष्मी चौहान ज्योति, विहैजय लक्ष्मी, संगीता , विमल सिंह बिष्ट, योगेंद्र चौहान, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, शरीफ अहमद, मनजीत निष्ट, रणजीत सिंह, आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *