नशे में वाहन चलाने पर 08 चालकों के वाहनों को सीज कर,चालकों के डीएल किये निरस्त….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 (यातायात कोटद्वार-03, कोटद्वार-02, श्रीनगर-01, लक्ष्मणझूला-01 व यातायात श्रीनगर-01) चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

इसके साथ ही जनपद में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में हर चेक पोस्टों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया, पुलिस द्वारा इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने वाले कुल 141 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *