विश्व पुस्तक दिवस पर रुद्रपुर में मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल, बच्चों ने कला के ज़रिए दिया संदेश….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहाँ बच्चों को क्विज , चित्रकला तथा रंगोली के माध्यम से जागरूक किया गया ।  चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी भूमि कक्षा 9 गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज प्रथम , कुमारी सामिया , कक्षा 12 आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय तथा कुमारी अंजली कक्षा 11 तृतीय स्थान पर आई।रंगोली प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज प्रथम , आर्य इंटर कॉलेज द्वितीय तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज तृतीय रहे।

विद्यालय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदान करने का संदेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी / अप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई। तथा मतदान करने का महत्व बताया गया। उनके द्वारा बताया गया की जो बच्चे 1  जनवरी , १ अप्रैल , १ जुलाई , तथा १ अक्तूबर को 18 वर्ष  की उम्र पूर्ण करते हैं वह फॉर्म ६ भरके मतदाता पंजीकरण करवा सकते हैं। इस फॉर्म को ऑनलाइन eci की वेबसाइट पर भरा जा सकता है।  सभी को फॉर्म 6,7,8 के संबंध जानकारी प्रदान की गई तथा मत अधिकार के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी , कुंवर सिंह रावत , द्वारा पुस्तकों के महत्व के बारे में बच्चों को बताया तथा पुस्तक पढ़ने पर ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर सवेद आलम , जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन  , सहायक निर्वाचन अधिकारी , अधिकारी, प्रधानाचार्य प्रीति अग्रवाल , तथा अन्य शिक्षक  बच्चे तथा उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *