कालाढूंगी-बनभूलपुरा समेत 58 थानों को कोतवाली का दर्जा, दरोगा बनेंगे इंस्पेक्टर….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार ने पुलिसिंग को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने कैबिनेट के निर्णय के तहत राज्य के 58 थानों को उच्चीकृत करते हुए उन्हें कोतवाली का दर्जा दे दिया है। साथ ही इन थानों के थानाध्यक्ष पदों को भी दरोगा से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर पर प्रोन्नत कर दिया गया है।

नाम बदले, जल्द होगी निरीक्षकों की तैनाती…

फिलहाल इन थानों में केवल नाम परिवर्तन किया गया है। गृह विभाग के अनुसार, निरीक्षकों की नियुक्ति संबंधित जनपदों के पुलिस कप्तानों के विवेक पर की जाएगी। शीघ्र ही वरिष्ठता के आधार पर 58 दरोगाओं को निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर इन कोतवालियों में तैनात किया जाएगा।

जिलावार सूची में शामिल थाने….

क्रम संख्या जनपद थाना
1 देहरादून थाना नेहरू कॉलोनी
2 देहरादून थाना रायपुर
3 देहरादून थाना राजपुर
4 देहरादून थाना रायवाला
5 देहरादून थाना सहसपुर
6 देहरादून थाना कालसी
7 देहरादून थाना प्रेमनगर
8 देहरादून थाना चकराता
9 हरिद्वार थाना श्यामपुर
10 हरिद्वार थाना कनखल
11 हरिद्वार थाना पथरी
12 हरिद्वार थाना बहादराबाद
13 हरिद्वार थाना भगवानपुर
14 हरिद्वार थाना झबरेड़ा
15 हरिद्वार थाना खानपुर
16 हरिद्वार थाना कलियर
17 हरिद्वार थाना सिडकुल
18 उत्तरकाशी उत्तरकाशी कोतवाली
19 उत्तरकाशी थाना धरासू
20 उत्तरकाशी थाना बड़कोट
21 उत्तरकाशी थाना हर्षिल
22 टिहरी गढ़वाल थाना चंबा
23 टिहरी गढ़वाल थाना नरेंद्रनगर
24 टिहरी गढ़वाल थाना देवप्रयाग
25 टिहरी गढ़वाल थाना घनसाली
26 टिहरी गढ़वाल थाना कैंपटी
27 चमोली थाना गोपेश्वर
28 चमोली थाना गोविंदघाट
29 चमोली थाना गैरसैंण
30 रुद्रप्रयाग थाना उखीमठ
31 रुद्रप्रयाग थाना गुप्तकाशी
32 रुद्रप्रयाग थाना अगस्त्यमुनि
33 पौड़ी गढ़वाल महिला थाना श्रीनगर
34 पौड़ी गढ़वाल थाना लक्ष्मणझूला
35 नैनीताल थाना काठगोदाम
36 नैनीताल थाना कालाढूंगी
37 नैनीताल थाना तल्लीताल
38 नैनीताल थाना भीमताल
39 नैनीताल थाना मुक्तेश्वर
40 नैनीताल थाना मुखानी
41 नैनीताल थाना बनभूलपुरा
42 उधमसिंहनगर थाना कुण्डा
43 उधमसिंहनगर थाना गदरपुर
44 उधमसिंहनगर थाना पंतनगर
45 उधमसिंहनगर थाना नानकमत्ता
46 उधमसिंहनगर थाना ट्रांजिट कैंप
47 उधमसिंहनगर थाना आईटीआई
48 अल्मोड़ा थाना द्वाराहाट
49 अल्मोड़ा थाना सोमेश्वर
50 अल्मोड़ा थाना चौखुटिया
51 अल्मोड़ा महिला थाना अल्मोड़ा
52 बागेश्वर थाना बैजनाथ
53 बागेश्वर थाना कौसानी
54 पिथौरागढ़ थाना बेरीनाग
55 पिथौरागढ़ थाना झूलाघाट
56 पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी
57 पिथौरागढ़ थाना गंगोलीहाट
58 चंपावत थाना टनकपुर

 

पदोन्नति की राह खुली, 75 पद होंगे रिक्त…..

58 निरीक्षक पदों के सृजन के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति की प्रक्रिया तेज कर दी है। वर्तमान में निरीक्षक स्तर के कुछ पद पहले से ही रिक्त हैं और आगामी चयन वर्ष में कुछ निरीक्षक उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत होंगे। इसके बाद निरीक्षक स्तर पर लगभग 75 पद रिक्त हो जाएंगे, जिन्हें भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

नई इकाइयों में भी बढ़ेगा बल…..

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), साइबर थाने और अन्य विशेष इकाइयों में भी निरीक्षक स्तर के नए पदों का सृजन किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *