पहलगाम में हुयें आतंकवादियों द्वारा  पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में काशीपुर पूर्ण रूप से बंद….  

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – काशीपुर में आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 पर्यटकों की नृशंस हत्या किये जोन के विरोध में आज व्यापार मंडल व विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाये गये बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला। नगर के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखीं। आपको बताते कि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और व्यापारियों ने किला बाजार से आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारे लगाये।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वे हर तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 27 पर्यटकों के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देनी चाहिए। वहीं, मेयर दीपक बाली ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर काशीपुर के व्यापारियों के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित यह आतंकी हमला देश की राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की एक साजिश थी, लेकिन काशीपुर समेत पूरे देश ने एकजुट होकर जो एकता का प्रदर्शन किया है उससे साबित हो गया कि पूरा देश एकजुट है।

सभी व्यापरियों जिनमें छोटे बड़े सभी शामिल हैं, ने बंद का समर्थन कर आतंकियों के कुत्सित मंसूबों को विफल कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाने को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया कि भारत आतंकी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा। बाली ने काशीपुर के अभूतपूर्व बंद के लिए यहाँ के व्यापारियों और जनता को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *