नैनीताल- नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ जो दुष्कर्म की घटना हुई, वह बेहद ही निंदनीय कृत्य है। जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त है, उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। मैं सभी नैनीतालवासियों और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग दे। ऐसी दरिंदगी समाज में कहीं भी, किसी भी धर्म या जाति के व्यक्ति द्वारा हो, वह असहनीय है। अमन, चैन और शांति बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मेरी सभी लोगों से अपील है कि इस विषय में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं और कानून को अपने हाथ में ना ले जिससे इस प्रकरण में कोई और परेशानी खड़ी हो। नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, लेकिन कोई निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
Related Posts
चारा विकास एवम संरक्षण के लिए द हंस फाउण्डेशन की पहल…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- द हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड में क्षेत्रों पर ग्रामीणों की निर्भरता को कम करने और जंगल…
हल्द्वानी- आठ से होगा हल्द्वानी रिंग रोड परियोजना के विरोध में जनआंदोलन
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- रामपुर रोड गन्ना सेंटर में किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें गुलशन दानी…
उर्वशी दत्त बाली का mrs इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में चयन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो उछाल कर देखो…
