उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस प्रभारी मीना शर्मा ने कहा है की पार्टी की राज्य प्रमुख ज्योति रौतेला की भावनाओं के अनुरूप वह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ेंगी, शर्मा, हरिद्वार लोकसभा की प्रभारी बनने के बाद पहली बार महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ से रुबरूह होने के लिए अपनी साथी सहयोगी प्रभारी सुनीता कश्यप के साथ हरिद्वार पहुंची, जहाँ शर्मा, और कश्यप का महिला कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक फूलमालाओं से स्वागत किया, इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओ के साथ प्रभारी मीना शर्मा, और सुनीता कश्यप को शॉल ओडाकर,और उन्हे गंगाजली भेँट कर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर प्रभारी शर्मा ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आव्हान किया की वह कांग्रेस को मजबूत बनाने में, निष्ठा, लगन, समर्पण, और ईमानदारी से कार्य करें, उन्होंने कहा की महिलाओं में बड़ी ताकत होती है, वह हर असंभव कार्य को भी संभव बना सकती है,इसलिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा का प्रयोग कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में लगाएं, इस अवसर पर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, पूनम भगत, अंजू दिवेदी, सुभद्रा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मीना जाटव, रंजना, मंजु, लक्ष्मी, प्रीति, नीरा शेट्टी, पूनम, ममता, कमलेश, प्रियंका, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
Related Posts
आखिकार घर वापसी लौटे हरक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्रहण कराई कांग्रेस की सदस्यता
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (बहु सहित ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता)-(बोले भाजपा दगाबाजों की पार्टी) देहरादून/रुद्रपुर आखिकार लंबे…
10 से 13 जुलाई तक ज़िले के सभी स्कूल बंद,भारी बारिश अलर्ट…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जिले…
हल्द्वानी- एक्शन में वन विभाग, चीड़ की लकड़ी की तस्करी के मामले में चार ट्रक सीज; मुकदमा दर्ज…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- वन विभाग की टीम ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चीड़ की लकड़ी से लदे…
