पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में शस्त्र एवं अतिरिक्त शस्त्र पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों द्वारा पंजिकाओं को व्यवस्थित रूप से न रखने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी और सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी पंजिकाएं सुनियोजित ढंग से रखें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एक पंजिका में पृष्ठ सत्यापित न होने पर उन्होंने असंतोष जताते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन पंजिकाओं के पृष्ठ सत्यापित नहीं हैं, उन्हें तुरंत सत्यापित किया जाय। वहीं मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित पंजिका में भी खामियां पाए जाने पर संबंधित पटल सहायक को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के भीतर सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करें, जिसके बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि फाइलों को विषयवार अलग-अलग तैयार किया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटाखों के नवीनीकृत लाइसेंस, गन लाइसेंस, विद्युत विभाग से संबंधित फाइलें, पुलिस व तहसील से प्राप्त जांच पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि समय-समय पर कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते रहें और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत व संबंधित पटल सहायक उपस्थित रहे।
Related Posts
प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारि ,5 अगस्त तक येलो अलर्ट…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, मौसम विभाग ने इसके लिए…
हल्द्वानी नस एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया गया रक्षा बंधन……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-अभ्युदय भारत एवं अनमोल संकल्प सिद्धि हल्द्वानी नस एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान रक्षा बंधन के…
SSP नैनीताल के कड़े निर्देश पर अपराधियों धड़पकड़ है जारी, वाले 02 शातिर चोर आये पुलिस की गिरफ्त में…….
ख़बर शेयर करें -दिनांक – 11/08/2024 को मुकदमा वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी भरत सिंह निवासी गांधीनगर प्रथम बिन्दुखत्ता की…
