
अब तक पांच सगे भाई व दो मुख्य आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
(उत्तराखंड) रुद्रपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड में शामिल एक और फरार हत्यारोपी को रुद्रपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सागर हुंडिया पुत्र अरुण कुमार हुंडिया निवासी वार्ड नंबर 12, आर्य समाज गली, निकट भगत सिंह चौक, कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे किच्छा रोड से गिरफ्तार किया, जहां वह संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका था। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
घटना के बाद से था फरार:
एसएसपी के अनुसार, सागर हुंडिया घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी और कई बार दबिश दी गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
अब तक कुल गिरफ्तारियां:
इस डबल मर्डर केस में अब तक पांच सगे भाईयों सहित दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस द्वारा की गई ये सातवीं गिरफ्तारी है। मामले की विवेचना अभी जारी है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई ललित मोहन रावल, एसएसआई नवीन बुधानी, नरेश जोशी, दीप चंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
