उत्तराखंड में दो सड़क हादसे – 8 वर्षीय मासूम की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

🟥 समाचार प्लस लाइव: उत्तराखंड में दो सड़क हादसे – 8 वर्षीय मासूम की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

रामनगर/सल्ट/बीरोंखाल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। शनिवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट और पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लॉक में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की खतरनाक हकीकत उजागर कर दी है।

इन हादसों में एक 8 साल के मासूम अभि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार से हैं।

🛑 बीरोंखाल ब्लॉक में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पौड़ी जनपद के रसिया महादेव ग्राम पंचायत के गांव नऊ जा रहा था। वाहन जयपुर से चला था और गांव से कुछ ही दूरी पर था कि तभी चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लेकिन दुर्भाग्यवश 8 वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसाईं की मौके पर ही मौत हो गई।

🤕 घायल व्यक्तियों की सूची:

रुचि (36 वर्ष)

अंशिका (21 वर्ष)

मीनाक्षी (35 वर्ष)

सृष्टि (13 वर्ष)

रुही (6 वर्ष)

देवांश (4 वर्ष)

आशीष गुसाईं (37 वर्ष)

सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया है कि वाहन में सवार सभी लोग रसिया महादेव गांव के मूल निवासी हैं, जो अब दिल्ली और रुद्रपुर में रहते हैं और एक पारिवारिक शादी समारोह में भाग लेने लौट रहे थे।

😢 गांव में पसरा मातम

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम अभि की असमय मृत्यु से परिजन शोक में डूबे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *