समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में विवाह पंजीकरण में तेजी आई है। जिले में अब तक 90 हजार से अधिक विवाह पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। वहीं लिव-इन रिलेशनशिप के लिए आवेदन करने वाले 40 जोड़ों में से 22 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं — यानी बिना विधिक औपचारिकता पूरी किए इन जोड़ों को साथ रहने की अनुमति नहीं मिली है।
जिला पंचायत राज अधिकारी एवं यूसीसी पोर्टल के नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि लिव-इन में रहने के लिए ऑनलाइन 40 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 12 जोड़ों को अनुमति मिल चुकी है, जबकि 22 आवेदन अभिलेखों के अभाव में निरस्त कर दिए गए हैं। शेष आवेदनों की प्रक्रिया जारी है।
इस बीच ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली ने एक नई मिसाल कायम की है। गाजीवाली पूरे जिले की पहली ग्राम पंचायत बन गई है, जहां 26 मार्च 2010 के बाद विवाह करने वाले सभी 201 दंपतियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूरा किया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिए कि 9 नवंबर तक हर ब्लॉक से कम से कम 5 ग्राम पंचायतें शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरा करें, और 31 दिसंबर से पहले पूरे जिले में पात्र लोगों का पंजीकरण पूर्ण किया जाए।
इसके लिए प्रशासन ने सभी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में पंजीकरण कैंप लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं।
—
📊 अब तक जिले में कुल 90,047 विवाह पंजीकरण
नगर निकायों से — 27,631 पंजीकरण
ग्रामीण क्षेत्रों से — 62,416 पंजीकरण
—
📌 नगर निकायवार आंकड़े:
निकाय विवाह पंजीकरण
हरिद्वार 7559
रुड़की 8315
लक्सर 1442
मंगलौर 1803
शिवालिक नगर 1446
भगवानपुर 947
ढंडेरा 907
ईमली खेड़ा 671
झबरेड़ा 431
लंढौरा 428
पाड़ली गुज्जर 689
पिरान कलियर 818
रामपुर 984
सुल्तानपुर 1191
