सड़क हादसे में मृत युवक बब्लू कोली के परिजनों से मिले विधायक शिव अरोरा, मुआवजा व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसे में मृत युवक बब्लू कोली के परिजनों से मिले विधायक शिव अरोरा, मुआवजा व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता का दिया आश्वासन

रुद्रपुर।गाबा चौक के समीप डंपर की चपेट में आने से रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय बब्लू कोली पुत्र हेमराज कोली की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक शिव अरोरा ने इस दुःखद घड़ी में परिजनों को हिम्मत रखने का संदेश देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को शव का अविलंब पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में मिलने वाले मुआवजे को लेकर एआरटीओ से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार कराने तथा पुलिस को भी संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि मृतक बब्लू अपने परिवार का सहारा था और उसके जाने से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि बब्लू के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है, ऐसे में परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। विधायक शिव अरोरा ने सड़क दुर्घटना मुआवजा एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए मृतक के भाई को अपनी ओर से तथा समाजसेवियों की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों में परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बब्लू एक होनहार और मेहनती युवक था, उसका इस तरह जाना बेहद दुःखद है। इसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन परिवार के साथ खड़े रहना उनकी जिम्मेदारी है और हर स्तर पर मदद की जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद गिरीश पाल, समाजसेवी सुशील गाबा, डॉ. महेश कोली, राज कोली, चंद्रसेन चंदा, चंद्रपाल कोली, डंपी कोली, रामवचन, शिवकरन, सुदामा कोली, हरदेव, सुखलाल, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *