सतर्कता हमारी ड्यूटी नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है — अपराध पर प्रहार, जनता को भरोसा हर बार।

ख़बर शेयर करें -

सतर्कता हमारी ड्यूटी नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है — अपराध पर प्रहार, जनता को भरोसा हर बार

कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत 12/13 फरवरी 2026 की देर रात्रि रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ द्वारा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आईजी महोदया ने स्वयं वाहनों की चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कराया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। नाकों एवं बैरियरों पर आगंतुकों और वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों की जांच में कई खामियां पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि सभी रजिस्टर तत्काल प्रभाव से अपडेट कर पूर्ण विवरण सहित एक दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ चौकी क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे, जिसकी सूचना न तो चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी को दी और न ही सर्किल अधिकारी को अवगत कराया। इस गंभीर लापरवाही पर आईजी महोदया ने कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि निगरानी तंत्र में किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य है। संबंधित अधिकारियों को सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तत्काल सुनिश्चित करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त गश्त पर तैनात कर्मचारियों के पास बीट बुक / ई-बीट बुक तथा वायरलेस सेट उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर भी आईजी महोदया ने घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए—

प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक अथवा ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो।

बीट बुक / ई-बीट बुक में क्षेत्र में किए गए सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं आगंतुकों का पूर्ण विवरण नियमित रूप से अंकित किया जाए।

गश्ती ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क एवं सूचना संप्रेषण सुनिश्चित किया जाए।

आईजी कुमायूँ ने दो टूक कहा कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी एवं बीट प्रणाली पुलिसिंग की आधारभूत और अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं। इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कुमायूँ पुलिस परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सतर्कता, जवाबदेही और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान आईजी कुमायूँ द्वारा कई ओवरलोड वाहनों को सीज भी कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *