लालकुआ (जफर अंसारी) केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार लालकुआ पहुंचे अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट जिन्दाबाद ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए वही मंत्री अजय भट्ट ने दोनों जोड़़कर सभी का आभार व्यक्त किया। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला लालकुआ पहुंचा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं आतिशबाजी कर मंत्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत किया इस दौरान कोतवाली के समीप एक सभा आयोजित की गई जिसे सम्बोधित करते हुए मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को जिस तरह इतना बड़ा सम्मान दिया यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से देश का चौमुखी विकास हुआ है,युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीबों गैस अनाज निशुल्क मिल रहा है,उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सात सालों में बहुत निर्माण लिये है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पूर्व राज मंत्री हेमन्त दिवेदी,कार्यक्रम के संयोजक पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,बिन्दूखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, संजीव शर्मा, इस्तकार अहमद, नवीन पपोला, बॉबी संभल, हेमंत कुमार अरुण बाल्मीकि, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा,दीपक सुयाल, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा,हेमंत नरूला,प्रेमनाथ पडित, महिला अध्यक्ष ममता चौहान,उमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Related Posts
बिना लाईसेंस कारोबार करने वालों पर लगेगा जुर्मानाः मेयर….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर में अब नाम और धर्म छुपाकर काम नहीं कर पायेंगे बाहरी लोग रूद्रपुर – विश्व हिंदू…
आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया आई आई एम में आयोजित “उत्तिष्ठा” सम्मेलन में प्रतिभाग…
ख़बर शेयर करें -आई आई एम में आयोजित “उत्तिष्ठा” सम्मेलन में आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग.. काशीपुर- बाजपुर रोड…
उद्यान फार्म का अस्तित्व नहीं होगा समाप्तः विकास शर्मा
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा रूद्रपुर में नैनीताल रोड पर स्थित उद्यान फार्म का…
