प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहुंची धर्मनगर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन)  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा मीना शर्मा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धर्मनगर पहुंची जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित किया | उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अब 5 महीने की मेहमान है उसके पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है उन्होंने दावा किया की वर्ष 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राज्य की भाजपा सरकार को हटाने में पूरी ताकत झोंक दें इससे पूर्व ग्राम धर्मनगर पहुंचने पर उपप्रधान विश्वनाथ ढाली  सहित अन्य लोगों ने शर्मा का भव्य स्वागत किया | बैठक का संचालन कांग्रेस नेता अमर मलिक द्वारा किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी  इंद्रपाल सिंह ,ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास ,बीडीसी मेंबर जितेंद्र नाथ राय ,महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी ,महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ,शंकर बडोही ,तपन सिकदर, नेपाल सरकार ,विकास गोलदार, संजीव मंडल, मनोज गायन ,,केशव पाइक कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *