लालकुआँ – (जफर अंसारी) 4 सागौन वृक्षों के अवैध तस्करी से सम्बंधित वन अपराध सं 12/रनसाली/20-21 व 13/रनसाली/20-21 में लिप्त अभियुक्तों भगत सिंह पुत्र सन्ता सिंह ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता व मलकीत सिंह पुत्र ईकबाल सिंह ,ग्राम पहसैनी ,थाना नानकमत्ता को पकड़कर माननीय न्यायालय खटीमा में पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। अन्य अभियुक्तों दर्शन सिंह ,गुरमेज सिंह पुत्र दर्शन सिंह,छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह तीनों निवासी ग्राम पहसैनी व हरजिन्दर सिंह पुत्र मूला सिंह,मंजीत सिंह पुत्र हुकूमत सिंह ,हरचन्द सिंह पुत्र खेम सिंह सभी निवासी टुकड़ी की तलाश हेतु घरों में दबिश दी जा रही है। तस्करी का मुख्य आरोपी व सरगना दर्शन सिंह है जो अपने बेटों गुरमेज सिंह व छिन्दर सिंह के साथ मिलकर आस पास के गावों के युवकों को लालच देकर तस्करी में शामिल करता है व अपराध को अंजाम देता है। वन टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रनसाली श्री प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में सरगना दर्शन सिंह के घर पर भी दबिश दी लेकिन दर्शन अपने दोनों बेटों के साथ घर से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया की वन टीम में सर्व श्री उप राजिक श्री नवल कपिल ,वन दरोगा राकेश पन्त, भूपाल देव, कोरंगा,खुशाल सिंह फर्त्याल ,वन बीट अधिकारी नरेन्द्र पाण्डे,गौनिया,जमुनादत्त जोशी आदि शामिल रहे।
Related Posts
नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में आज एक नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…
डी एस बी परिसर में हेल्थ एंड फिटनेस असेसमेंट विषय पर दो दिवसीय वर्क शॉप का आयोजन किया गया…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- शारीरिक शिक्षा विभाग डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा एडवांस टूल्स एंड टेक्नोलॉजी फॉर…
धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद के खिलाफ की जमकर नारेबाजी…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं दिल्ली के जंतर-मंतर में बीते एक महीने से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मंगलवार…
