परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए रात और दिन जी तोड़ मेहनत करें कार्यकर्ता- फरीद अहमद मंसूरी

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व में 3 सितंबर से 6 सितंबर तक परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडे , उत्तराखंड इलेक्शन के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय प्रीतम सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत प्रदेश के तमाम सीनियर लीडर लीड करेंगे और उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के और अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं से पुरजोर अपील है कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए रात और दिन जी तोड़ मेहनत करें और यात्रा को सफल बनाएं और अब वक्त आ गया है यह जुमलेबाज सरकार यह डबल इंजन की सरकार यह जुमले बाजो की सरकार यह झूठी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का जनता मन बना चुकी है परिवर्तन का जनता का और  आप सब के सहयोग से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *