हल्द्वानी – (ज़ुबैर आलम) आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत के माध्यम से उत्तराखंड के सीएम को पत्र भेजकर पेड़ों के अवैध कटान के दोषी वन निगम के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि चंपावत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत टकनागोठ डांडा मल्ला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 9.14 हेक्टेयर मार्ग गैर वानिकी कार्य के लिए स्वीकृत हुआ था। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने का जिम्मा वन निगम को दिया था। आरोप है कि स्वीकृत पेड़ों की संख्या से 37 पेड़ अधिक काट दिए गए। इधर सड़क निर्माण में लगी कंपनी के ठेके का स्वामित्व सफेदपोष नेता की बतायी जा रही है। उनकी संस्था की भी जांच कर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने और संस्था अध्यक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगायी। उन्होंने वन निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और जांच होने तक अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। वहां पुष्कर बिष्ट, मुशीर नवाब फ़हीम, उमेश राणा, सलमान अली, लक्ष्मी, मीना कुमारी, रेशमा इत्यादि आप कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Posts
हरिद्वार से जल भरकर दूरदराज के कांवरियों का जत्था काशीपुर पहुंचना हुआ शुरू
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) एक मार्च को आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार से जल भरकर दूरदराज के…
अमर बलिदानी मरणोपरांत सेना मैडल शहीद रायफल मैन मंदीप सिंह रावत के शहादत दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड स्वयंसेवको द्वारा मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मल्टीप्लेक्स मूवी जोन का किया उदघाटन
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(राहुल दुमका) प्रदेश में कोरोना के घटते मामलों के बाद राज्य सरकार द्वारा छूट दी गई…
