रामनगर – (उधम सिंह राठौर) कालाढूंगी के अंतर्गत रामनगर तराई पश्चिमी बन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज में एक वयस्क नर गुलदार का शव मिला ।जंगल से सटे धमोला गाँव के आबादी क्षेत्र में गुलदार के शव होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत गुलदार को अपने कब्जे में लिया । वन विभाग के ईको टूरिज्म सेंटर चुनाखान में मृत गुलदार को लाया गया। जहां गुलदार का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया गया वन विभाग के चिकित्सक ने कहा कि गुलदार की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है करंट लगने से गुलदार की बाई आंख के पास 4 सेंटीमीटर का घाव भी हुआ था पोस्टमार्टम के उपरांत गुलदार के शव को जला दिया गया ।
Related Posts
जंगलों को सुरक्षित करने में जुटे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जनपद कर रहा सराहना….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – जब जंगल जलते हैं तो केवल पेड़ ही नहीं, जीव-जंतु, जीवन और भविष्य भी जलता है।…
युवा शक्ति द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में दर्जनो युवाओं ने किया रक्तदान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर–(एम सलीम खान) क्षेत्र के युवा नेताओं लखबीर सिंह लक्खा और सुशील गाबा सहित तमाम युवाओं ने…
सरेआम सड़क पर भिड़ी लड़कियां,देखे विडियो किस तरह एक दूसरे पर कर रही डंडो से प्रहार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- लड़कियाँ भिड़ी वीडियो वायरल आपको बता दें कि शहर के हीरा नगर में लड़कियां आपस में…
