उधम सिंह नगर के दिव्यांग पुनर्निवास केंद्र में जरूरतमंद को दी बैसाखी

उधम सिंह नगर– (शादाब हुसैन)  उधम सिंह नगर जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में एक जरूरतमंद दिव्यांग को बैसाखी दी गयी l दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अभी तक लगभग 2550 यूडी आईडी कार्ड बनाए जा चुके है | साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने में भी सहायता की जा रही है | इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 सितंबर 2021 को से दिव्यांग जनों के लिए कोविड-19 का वैक्सीनेशन शिविर दिव्यांग जनों हेतु विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास केंद्र बीआरसी काशीपुर में आयोजित किया जा रहा है | उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया सुबह 10:00 बजे आकर अपना कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराएं साथ ही जिन दिव्यांग जनों को यूडी आईडी कार्ड बनाने हैं वह भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर में बनाये जायेंगे |