काशीपुर –( सुनील शर्मा) काशीपुर में कुमाऊं के डीआईजी ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया | जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया । इस दौरान उनके सामने ट्रैफिक जाम के साथ साथ अन्य समस्याएं भी रखीं गयीं। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी नीलेश आनंद भरने ने कहा काशीपुर में ट्रैफिक की समस्या फ्लाईओवर की वजह से आ रही है। इसमें ट्रैफिक की समस्या का अध्यन कर उसके समाधान का प्लान बनाकर इसे व्यवस्थित कर जनता के अनुरूप इस समस्या को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में सीपीयू का मुद्दा जमकर सामने आया हर जनप्रतिनिधि ने और समस्याओं के साथ-साथ सीपीयू से हो रही परेशानी का जिक्र किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा सीपीयू का चेकिंग अभियान शहर के बाहर चलाया जाये क्यूंकि सीपीयू केवल चालान काटकर सरकार का राजस्व बढ़ाने का काम कर रही है | पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने उन लोगों पर कार्रवाई की मांग की जो लोग अपने गाय-बछड़ों को खुले में छोड़ देते हैं और वे भारी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं अथवा उनकी मृत्यु हो जाती है। वहीँ सभी जनप्रतिनिधियों की बात सुनकर डीआईजी ने कहा जो बात जनता को पसंद नहीं आ रही है उसमें सुधार लाया जायेगा। सीपीयू को केवल जाम खोलने, तथा एक्सीडेंट करने वालों तथा जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जायेगा। अब हर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया जायेगा लेकिन वह थाने में न लगकर शहर के मुख्य चौराहे पर लगेगा। मानपुर क्षेत्र में तुरंत एक बीट चौकी की स्थापना की जायेगी।
Related Posts
श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के छठे दिन का शुभारंभ…..
ख़बर शेयर करें -श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के छठे…
आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादाई है चंद्र देव जी महाराज के विचार-राजकुमार ठुकराल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-चंद्रा और भुर्जी समाज के संस्थापक चंद्र देव जी महाराज की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक…
राणी सती दादी जी मंदिर के उपलक्ष में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- नवनिर्मित श्री खाटू श्याम जी एवं श्री राणी सती दादी जी मंदिर के उपलक्ष में प्राण…
