ग्रामीण विकास और शोध संस्था के निर्देशन में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं में ग्रामीण विकास और शोध  संस्था के निर्देशन में वार्ड नम्बर 7 में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें डाक्टरों की विशेष टीम के साथ एक टीबी वैन भी मौजूद रही | टीबी वैन में लोगों के एक्सरे के साथ-साथ एच आई वी और बलगम की निशुल्क जांच की गई | शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डॉ अब्दुल कादिर ने बताया कि वे समय समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाते रहते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे | साथ ही संस्था के सदस्य कुदन सुफील ने बताया कि संस्था ने लगातार लोगों  के हित में कार्य किये है और इसी को देखते हुए यहां भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है उन्होंने कहा शिविर में वैन भी मौजूद है जो लोगो के निशुल्क ऐक्सरे कर उन्हें जानकारी दे रही है। शिविर में अब तक कई लोगों की जांच हो चुकी है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *